1. HDFC ergo - ऑप्टिम सिक्योर
2. HDFC ergo - ऑप्टिम सिक्योर ग्लोबल
3. HDFC ergo - my स्वस्थ महिला सुरक्षा
4. HDFC ergo - गंभीर बीमारी बीमा ( critical inness health insurance )
सबसे पहले बात करते हैं एचडीएफसी ergo ऑप्टिमा सिक्योर बीमा पॉलिसी की।
1. HDFC ergo - ऑप्टिम सिक्योर
- 4X कवरेज - या हेल्थ बीमा आपको फॉरेक्स कवरेज देता है जैसे 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा लेने पर 40 लाख का कवर मिलता है।
- अस्पताल में भर्ती होने से पहले (व्यापक पूर्व एवं पश्चात अस्पतालीकरण) - इसका मतलब है अगर आप अस्पताल में भर्ती होने से पहले आपने इलाज में जो भी खर्च किया होगा इसे भी बीमा कंपनी देती है।
- निशुल्क निवारक स्वस्थ्य जांच - HDFC ergo आपको फ्री स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करता है , इस योजना में आप डॉक्टर से परामर्श भी ले सकते हैं। ताकि आप अपनी स्वास्थ्य का ध्यान रख सके और बीमारियों से बच सके।
इस प्लान की ये 4 मुख्य विशेषताएं हैं।
- इस स्वास्थ्य बीमा में आपको बीमा लेने के पहले दिन से ही 2x कवरेज की सुविधा दी जाती हैं।
- 2 साल के बाद यह बीमा कंपनी आपको 100% कवरेज प्रदान कर देता है। इसका मतलब आपकी बीमा राशि 4 गुना तक कर दी जात है।
- इस पॉलिसी में आपको 100% रेस्टोरेशन बेनिफिट भी मिलता है। मतलब अपने ईलाज के दौरान आपकी बीमा राशि समाप्त हो जाती है तो, उसे फिर से कवर कर दिया जाता है।
2. HDFC ergo - ऑप्टिम सिक्योर ग्लोबल
- विस्तृत कवरेज - इसका मतलब है कि इस बीमा पॉलिसी में आप 5 लाख से लेकर 2 करोड़ रुपए तक की बीमा पॉलिसी ले सकते हैं।
- पॉलिसी चुनना - आप चाहे तो अपने परिवार के लिए या फिर खुद के लिए भी व्यक्तिगत बीमा पॉलिसी चुन सकते है यहां पर आपको बहुत सारे विकल्प मिल जाते हैं।
- पॉलिसी की अवधि - HDFC ergo आपको पॉलिसी अवधि में 1,2 या 3 साल का समय देता है, आप इसे अपने हिसाब से चुन सकते हैं, पर आपको aapkahealthinsurance.in सलाह देता हैं कि आप 2 या 3 साल का प्लान चुने।
3. HDFC ergo - my स्वस्थ महिला सुरक्षा
- 41 गंभीर बीमारियों का कवर - यह बीमा पॉलिसी महिलाओं को 41 गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य गंभीर बीमारियों का कवर प्रदान करती है, उदाहरण के लिए यदि महिला को ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है, तो इसका इलाज खर्च बीमा कंपनी कवर करेंगी।
- महिलाओं के लिए कैंसर कवर - इसे खास ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि किसी महिला को कैंसर जैसे ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर इस योजना में कवर किए जाते हैं उदाहरण हम ऊपर देख चुके हैं।
- सर्जिकल प्रक्रियाओं का कवर - आज टेक्नोलॉजी के इस युग में, स्वास्थ्य से जुड़े सारे खर्चे इतने महंगे हैं, और स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ते ही जाएगा ऐसे में यहां पॉलिसी उन सर्जरी से जुड़े खर्चों को कवर करती है, जो महिलाओं लिए जरूरी है, ...जैसे गर्भावस्था में होने वाली सर्जरी का खर्च।
- नौकरी छूटने पर कवर - अगर किसी बीमारी के करण या गर्भावस्था के दौरान महिला अपनी नौकर खो देती है तो यह बीमा कंपनी आपको आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करती है
- लम सम लाभ - इस योजना का फायदा आपको तब मिलता है, जब महिला किसी गंभीर बीमारी के चलते नौकरी खो देती है।
- गर्भावस्था और नवजात जटिलताओं का कवर - कुछ बीमा योजनाएं गर्भावस्था से संबंधित जटिलताओं और नवजात शिशु की देखभाल के लिए भी कवर देती हैं। यह कवर खासतौर पर नई माँ ओं के लिए सहायक हो सकता है।
4. HDFC ergo - गंभीर बीमारी बीमा ( critical illness health insurance )
- 15 गंभीर बीमारियों का कवर - HDFC ergo के इस प्लान में 15 तरह की गंभीर बिमारीयो को कवर किया जाता है, जैसे हार्ट अटैक, कैंसर और किडनी फेलियर।
- किफायती प्रीमियम - यह प्लान आपको काफी किफायती प्रीमियम देता है जिससे आपको प्रिमियम कम दाम में मिल जाता है।
- कोई मेडिकल जांच नहीं - 45 वर्ष की उम्र तक इस पॉलिसी को लेने के लिए किसी भी तरह की मेडिकल जांच की आवश्यकता नहीं है।
- आजीवन नवीकरण: आप इस पॉलिसी को जीवन भर के लिए नवीनीकृत कर सकते हैं, यानी इसे हर साल रिन्यू करवाते रह सकते हैं।
- निःशुल्क अवलोकन अवधि: अगर आपको पॉलिसी लेने के बाद किसी तरह की असुविधा होती है, तो पॉलिसी के दस्तावेज प्राप्त करने के 15 दिनों के भीतर आप इसे रद्द करवा सकते हैं, और आपको पूरा पैसा वापस मिलेगा
चलो गंभीर बीमा योजना को समझते हैं एक उदाहरण से।
मान लो, राम ने Critical Illness Health Insurance प्लान लिया है। ये पॉलिसी 15 गंभीर बीमारियों को कवर करती है, और राम ने इस पॉलिसी को बिना कोई मेडिकल जांच करवाए लिया क्योंकि उनकी उम्र 42 साल है (45 साल तक कोई मेडिकल जांच नहीं होती)।
अब कुछ सालों बाद राम को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ जाता है, जो इस पॉलिसी में कवर है। अस्पताल में इलाज और सर्जरी के लिए राम को भारी खर्च का सामना करना पड़ सकता था। लेकिन क्योंकि राम के पास ये पॉलिसी है, बीमा कंपनी उन्हें एकमुश्त (लंप सम) राशि का भुगतान करती है, मान लो 10 लाख रुपये। इस राशि का राम अपने इलाज, दवाइयाँ, और अस्पताल के खर्चे के लिए उपयोग कर सकते हैं।
इसके अलावा, राम का बीमा प्रीमियम किफायती था, इसलिए उन्होंने इसे लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के जारी रखा। और क्योंकि ये पॉलिसी आजीवन नवीकरणीय है, राम इसे हर साल रिन्यू करवा सकते हैं और भविष्य में भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
अगर राम को पॉलिसी खरीदने के 15 दिन के भीतर लगता कि ये पॉलिसी उनके लिए सही नहीं है, तो वो इसे बिना कोई सवाल किए कैंसिल करवा सकते थे और उन्हें पूरा पैसा वापस मिल जाता।
इस तरह से ये पॉलिसी गंभीर बीमारियों के समय आर्थिक सुरक्षा देती है और बड़े मेडिकल खर्चों से बचाती है।